Doubtnut Promotions Sticky

रदरफोर्ड के स्वर्ण पत्र प्रयोग का वर्णन करें। इस प्रयोग का परिणाम तथा निकाले गये निष्कर्षों का उल्लेख करें।

Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड का स्वर्णपत्र प्रयोग रदरफोर्ड ने सन् 1911 में सोने की बहुत पतली झिल्ली पर α - कणों की बमबारी का प्रयोग किया। झिल्ली के चारों तरफ जिंक सल्फाइड से लेपित वृत्ताकार पर्दा रखा गया जिसमें कि बमबारी α -कण इस पर्दे से टकरा कर फ्लैश (Flash) (स्फूरदिप्ती) उत्पन्न करता है। इस प्रकार α -कण की दिशा ज्ञात हो जाती है।
प्रेक्षण रदरफोर्ड ने इस प्रयोग से निम्न प्रेक्षण प्राप्त किये-
(1) अधिकांश α -कण सोने की झिल्ली से बिना विक्षेपित हुए सीधे ही निकल गए।
(2) बहुत कम α -कण कुछ अंश कोण में विश्षेपित हो गये।
(3) 20,000 α -कणों में एक α -कण का विश्षेपण 180° के कोण से हुआ।
ocr_image
निष्कर्ष-इन प्रेक्षणों के आधार पर रदरफोर्ड ने निम्न निष्कर्ष निकाले?
(1) परमाणु का अधिकांश भाग खोखला और आवेशहीन होता है। इसलिए अधिकांश a -कम सीधे ही निकल जाते हैं।
(2) कुछ α -कण विक्षेपित हो जाते है इसलिए निश्चित है कि उन पर प्रबल प्रतिकर्षण बल लगा होता है। आत: समस्त धनावेश परमाणु के अन्दर एक जगह केन्द्रित होने चाहिए।
(3) परमाणु में धनावेश का आयतन उसके कुल आयतन की तुलना में बहुत कम होता है इस धनावेशित आयतन को नाभिक कहा गया।
उपर्युक्त निष्कर्षों के आधार पर रदरफोर्ड ने परमाणु का निम्नांकित माडल प्रस्तुत किया गया |
(1) परमाणु का सम्पूर्ण धनावेश तथा दव्यमान उसके मध्य नाभिक में केन्द्रित होता है।
(2) परमाणु का अधिकांश भाग रिक्त होता है जिसमें चारों ओर इलेक्ट्रॉन वृत्ताकार पंथो में तीव् गति से चक्कर लगाते हैं। इन वृत्ताकार पंथो को कक्षा (Orbit) कहा जाता है।
(3) परमाणु विद्युत उदासीन होता है। अत: निश्चित रूप से परमाणु में जितने इलेक्ट्रॉन होते हैं उतनी हो संख्या में नाभिक में प्रोटॉन उपस्थित होते हैं ।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions