Doubtnut Promotions Sticky

परीक्षण संकरण व बाह्य संकरण को निरूपण आरेख द्वारा समझाइये।

Text Solution
Verified by Experts

परीक्षण संकरण (Test cross) - यदि F1 पीढ़ी (Tt) का संकरण अप्रभावी जनक (tt) के साथ कराया जाता है तो इसे परीक्षण संकरण (Test corss) कहते हैं। इस संकरण से प्राप्त संतति में लक्षण प्रारूप (Phenotype) एवं जीनप्रारूप (Genotype) समान अर्थात 1:1 प्राप्त होती हैं। 50% विषमयुग्मजी लम्बे (Tt) तथा 50% समयुग्मजी बौने (tt) पौधे प्राप्त होते हैं -
ocr_image
लक्षण प्रारूप अनुपात - 50% लम्बे : 50% बौने
जीन प्ररूप अनुपात - 50% विषमयुग्मजी : 50% समयुग्मजी
बौने (tt) लम्बे (Tt)
बाह्य संकरण (Out cross) - इस प्रकार के संकरण में F1 पीढ़ी के पादप (Tt) का संकरण अपने प्रभावी जनक (TT) से करवाया जाता है। इस संकरण से प्राप्त संतति में सभी पौधे लम्बे प्राप्त होते हैं। इसमें 50% समयुग्मजी लम्बे (TT) तथा 50% विषमयुग्मजी लम्बे (Tt) पौधे प्राप्त होते हैं।
ocr_image
लक्ष्यप्रारूप अनुपात - 100% पौधे लम्बे
जीनप्रारूप अनुपात - 1:1
50%TT:50%Tt
(समयुग्मजी) (विषमयुग्मजी)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions