रेशम कीट की विभिन्न अवस्थाओं के बारे में बताते हुए समझाइये कि रेशम कैसे बनता है?
Text Solution
रेशम कीट का जीवनचक्र-रेशम कीट एकलिंगी होते हैं अर्थात् नर-मादा अलग-अलग होते हैं। इनमें निषेचन आन्तरिक होता है। निषेचन के पश्चात् मादा शहतूत के पत्तों की ऊपरी सतह पर 400 से 500 अण्डे देती है। ये अण्डे मादा द्वारा स्रावित जिलेटिनी रस के कारण पत्ती पर चिपक जाते हैं। अण्डे छोटे, गोलाकार तथा पीत वर्ण के होते हैं जो परिवर्धन के साथ काले पड़ जाते हैं। दस दिन की ऊष्मायन अवधि के बाद अण्डे से इल्ली लार्वा निकलता है जो छोटा एवं कोमल होता है। यह लार्वा शहतूत की पत्तियों का भक्षण करता है तथा इसका आकार तेजी के साथ बढ़ता है। यह पाँचवें ईस्टार लार्वा में परिवर्तित हो जाता है जो लगभग 7.5 सेमी. लम्बा होता है। इसमें रेशम ग्रन्थि बन जाती है। यह अब भोजन ग्रहण करना बंद कर देता है। किसी टहनी या पत्ते पर अपना मुँह छिपाकर मुँह स्थिर कर लेता है तथा रेशम ग्रन्थि से तरल पदार्थ निकलता है जो हवा के सम्पर्क में आकर अजबूत रेशमी रेशों में बदल जाता है। इस समय लार्वा एक विशेष रूप से अपने सिर को हिलाता रहता है जिससे रेशम का धागा लार्वा के चारों ओर लिपटता जाता है जिससे कोये का निर्माण होता है।
प्रत्येक कोये को पूरा करने में लगभग तीन दिन लगते हैं। प्रत्येक कोये में 1000 से 1200 मीटर लम्बा धागा होता है। कोया अवस्था 10 से 12 दिन की होती है। एक कोकून का भार 1.8 से 2.3 ग्राम होता है रेशम प्रोटीन का बना होता है इसका भीतरी भाग फाइब्रिन एवं बाहरी भाग सेरीसिन प्रोटीन का बना होता है। इसके बाद कोये (कोकून) के धागे को काटकर वयस्क बाहर आ जाता है।
रेशम उद्योग का महत्त्व-रेशम उद्योग से रोजगार मिलता है। रेशम से वस्त्र,साड़ियाँ, जैकेट, शाल, सजावटी फेब्रिक तैयार किये जाते हैं। कीटपालन को सेरीकल्चर कहते है।
|
Updated on:21/07/2023
Topper's Solved these Questions
- BOOK - TRIPUTI PUBLICATIONCHAPTER - पादप एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्वEXERCISE - लघूत्तरात्मक प्रश्न5videos
पादप एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व
- BOOK - TRIPUTI PUBLICATIONCHAPTER - जैव विविधता एवं इसका संरक्षण EXERCISE - निबन्धात्मक प्रश्न2videos
जैव विविधता एवं इसका संरक्षण
- BOOK - TRIPUTI PUBLICATIONCHAPTER - प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह EXERCISE - निबंधात्मक प्रश्न4videos
प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह
Similar Questions
अनाज उत्पादक दो पादपों के वानस्पतिक नाम लिखिये।
44:36View Solutionजैव-विविधता के तप्त स्थानों के बारे में समझाइए|
38:08View Solutionप्रतिरक्षियों की संरचना को समझाइए।
View Solutionरेशम| रेशम जिव का जीवन चक्र
View Solutionकोकून से रेशम तक | प्रश्न
39:11View Solutionकैसे कह सकते हैं कि "काशी संस्कृति की प्रयोगशाला" है? 'नौबतखाने में इबादत' पाठ के आधार पर लिखिए।
30:06View Solutionअथवा अपनी पढ़ाई तथा अन्य गतिविधियों के बारे में बताते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखिए।
30:37View Solutionपदार्थ की अवस्थाओं में परिवर्तन कैसे करते हैं
37:47View Solutionरेशम
36:12View Solutionरेशम कीट का जीवन चक्र
39:18View Solutionरेशम
31:47View Solutionकोकून से रेशम तक
01:05View Solutionकोकून से रेशम तक
44:50View Solutionरेशम का संसाधन
42:44View Solutionबच्चों की भाषायी क्षमता की क्रमिक प्रगति के बारे में बताने में सर्वाधिक मदद करता है
View Solutionदोहरान |ऊन के गुण |रेशम |रेशम कीट का जीवन चक्र |रेशम की खोज |सारांश
View Solution