Doubtnut Promotions Sticky

उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु के विभिन्न स्थानों के प्रतिबिम्बों को चित्र सहित समझाओ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

1. जब वस्तु अनंत दूरी पर हो—जब वस्तु उत्तल लैंस से अनंत दूरी पर होती है तो प्रकाश की किरणें मुख्य अक्ष के समानांतर लैंस पर पड़ती हैं और अपवर्तन के पश्चात ये सभी किरणें मुख्य फोकस पर मिल जाती हैं। इस प्रकार प्रतिबिंब मुख्य फोकस F पर बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बहुत छोटा होता है।
ocr_image
2. जब वस्तु 2F से परे हो—वस्तु से प्रकाश की किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात मुख्य फोकस में से गुजरती है। दूसरी किरण प्रकाश केंद्र O में से गुजरने पर बिना मुड़े सीधी निकल जाती है। ये दोनों किरणें F तथा 2F के बीच A पर हैं।
ocr_image
इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब A'B', F तथा 2F के मध्य बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से छोटा होता है।
3. जब वस्तु 2F पर हो—वस्तु के B सिरे से प्रकाश की किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात मुख्य फोकस में से गुजरती है। प्रकाश केंद्र O में से गुजरने वाली किरण बिना मुड़े सीधी निकल जाती है। ये दोनों प्रकार की किरणें 2F तथा B' पर मिलती हैं। इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब A'B', 2F पर बनता है। यह प्रतिबिंब वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार के बराबर होता है।
ocr_image
4. जब वस्तु F तथा 2F के बीच हो—वस्तु के प्रकाश की एक किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात मुख्य फोकस F में से गुजरती है। प्रकाश केंद्र O में से गुजरने वाली किरण बिना मुड़े सीधी निकल जाती है। ये दोनों प्रकाश की किरणें 2F से परे मिलती हैं। इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब 2F से परे A'B' पर बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बड़ा होता है।
ocr_image
5. जब वस्तु F पर हो—इस अवस्था में वस्तु से आ रही प्रकाश की किरणें अपवर्तन के पश्चात मुख्य अक्ष के समानांतर हो जाती हैं। इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब अनंत पर बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बहुत बड़ा होता है। इसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
ocr_image
6. जब वस्तु मुख्य फोकस F और लैंस के बीच में हो—इस अवस्था में प्रकाश की किरणें अपवर्तन के बाद नहीं मिलतीं। परंतु पीछे बढ़ाने पर ये किरणें A से आती हुई प्रतीत होती हैं। इसलिए AB का प्रतिबिंब A'B' वस्तु के पीछे उसी ओर बनता है। यह सीधा, बड़ा तथा आभासी होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions