Doubtnut Promotions Sticky

प्रकृति में ऑक्सीजन चक्र का विवरण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वायुमंडल के गैसीय घटकों में ऑक्सीजन की लगभग 21 % मात्रा है। जल भंडारों में ऑक्सीजन पानी में घुली हुई स्थिति में होती है जिस पर जलीय जिव जीवित रहता है। जीवमंडल के सरे जिव, पौधे, जंतु तथा अपघटक श्वसन हेतु वायुमंडल में ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं तथा इस क्रिया में CO2 मुक्त होती है। कोयला, लकड़ी अन्य ईंधनों के धन में ऑक्सीजन प्रयुक्त होती है। इन सभी प्रक्रियाओं में वायुमंडल की ऑक्सीजन निरंतर CO2 में परिवर्तित होती रहती है। ऑक्सीजन का लगातार सांस लेने में उपयोग CO2 की मात्रा बढ़ाता है। परन्तु हरे पौधे दिन में प्रकाश संश्लेषण द्वारा वायुमंडल की CO2 को भोजन तैयार करने हेतु उपयोग करते हैं तथा ऑक्सीजन को मुक्त करते हैं। इस प्रकार ऑक्सीजन की मात्रा कम नहीं होती तथा CO2 की मात्रा में वृद्धि नहीं होती। ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड अभूतपूर्व संतुलन बनाए रखने में तथा इन दोनों चक्रों में जीव प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions