स्थायी ऊतक किन्हें कहते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? साधारण ऊतकों के विभिन्न प्रकारों का चित्र सहित वर्णन करो।
स्थायी ऊतक (Permanent Tissue)—ये ऊतक उन कोशिकाओं से बने होते हैं जिनमें विभाजन करने की क्षमता नष्ट हो जाती है।
स्थायी ऊतकों के प्रकार-स्थायी ऊतक निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं -(i) साधारण ऊतक (ii) जटिल ऊतक
साधारण ऊतक (Simple Tissue) -यह ऊतक एक ही प्रकार की कोशिकाओं से बनते हैं। इनकी संरचना तथा कार्य समान होता है। कोशिका भित्ति की संरचना के आधार पर ये निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं-
(i) पैरेंकाइमा (Parenchyma)- यह पौधे के हरे भागों में अधिक संख्या में मिलते हैं। इनकी कोशिकायें समव्यासी होती हैं। कोशिकायें जीवित होती हैं। इनकी कोशिका भित्तियाँ महीन तथा सेल्यूलोज की बनी होती हैं। ये गोलाकार, अंडाकार, वृत्ताकार अथवा बहुभुजी होती हैं तथा इनके बीच अंतरकोशिकीय अवकाश पाये जाते हैं। इनका जीवद्रव्य सघन होता है।
(ii) कॉलेंकाइमा (Collenchyma)-इसकी कोशिकायें बहुभुजी, अंडाकार, गोल तथा जीवित होती हैं। ये संरचना में पैरेंकाइमा के समान होती हैं। इनकी कोशिकायें लंबी होती हैं तथा इनके किनारे या अंतरकोशिकीय अवकाश पेक्टिन तथा सेल्यूलोज पदार्थ जमा होने से अधिक स्थूल हो जाते हैं। अनुप्रस्थ काट में ये गोलाकार अथवा अंडाकार दिखायी देती हैं। इनकी कोशिका भित्तियों में गर्त होते हैं। जीवित कोशिकाओं में कुछ क्लोरोप्लास्ट भी पाया जाता है। यह तने को यांत्रिक शक्ति प्रदान करता है। यह शर्करा तथा मांड का संश्लेषण करता है।
(ii) दृढ़ोतक (Sclerenchyma)-यह मृत कोशिकाओं का बना होता है। इसकी भित्तियां स्थूलित तथा लिग्निन युक्त होती हैं। यह उन अंगों को यांत्रिक शक्ति देता है जिनमें यह पाया जाता है। इसकी भित्तियां लंबी, संकरी तथा दोनों सिरों से नुकीली होती हैं। इनमें दृढ़ोत्तक तंतु तथा दृढ़ कोशिकाएं होती हैं। ये लंबी, मृत तथा लोचदार होती हैं और इनके सिरे नुकीले होते हैं। इनमें से कुछ कोशिकाएं स्कलेरीडस कहलाती हैं। ये आकृति में अनियमित तथा बेलनाकार होती हैं। इनकी भित्तियाँ स्थूलित होती हैं।
![ocr_image](https://d10lpgp6xz60nq.cloudfront.net/physics_images/MBD_HIN_EM_SCI_IX_C06_E01_005_S03.png)
Topper's Solved these Questions
- ऊतक Book:MBD HINDI-HARYANA BOARDChapter:ऊतक Exercise:लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Explore 25 Videos
- ऊतक Book:MBD HINDI-HARYANA BOARDChapter:ऊतक Exercise:अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Explore 25 Videos
- खाद्य संसाधनों में सुधार Book:MBD HINDI-HARYANA BOARDChapter:खाद्य संसाधनों में सुधार Exercise:OTHER IMPORTANT QUESTIONS (बहु-विकल्पी प्रश्न)
Explore 65 Videos
Similar Questions
ऊतक किसे कहते हैं ? पादप ऊतक कितनी प्रकार के होते हैं ?
View Solutionऊतक किसे कहते हैं ?
View Solutionहमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण प्राप्त होते हैं
View Solutionपत्र लेखन के मुख्यतः कितने प्रकार होते हैं ?
View Solutionसमाचार लेखन के मुख्यतः कितने अंग होते हैं?
View Solutionस्वरूप विस्तार. की दृष्टि से प्रतिवेदन कितने प्रकार के होते हैं?
View Solutionव्यक्तिगत पत्रों के कलेवर के कितने प्रकार होते हैं?
View Solutionपत्र लेखन के मुख्यतः कितने प्रकार होते हैं ?
View Solutionसमाचार लेखन के मुख्यतः कितने अंग होते हैं ?
View Solutionस्वरूप विस्तार की दृष्टि से प्रतिवेदन कितने प्रकार के होते हैं?
View Solutionव्यक्तिगत पत्रों के कलेवर के कितने प्रकार होते हैं ?
View Solutionनिदान की परीक्षण विधि के प्रकार होते हैं ।
View Solutionक्षारीय मृदा धातु नाइट्रेट के तापीय अपघटन पर कितने प्रकार के उत्पाद प्राप्त होते हैं?
View Solutionनिम्नलिखित कार्बधनायन के पुनर्विन्यास के बाद कितने अधिक स्थायी कार्बधनायन संभव हैं?
View Solutionव्याकरण शिक्षण पाठ के प्रकार होते हैं
View Solutionउत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने प्रकार होते हैं ?
View Solution