Doubtnut Promotions Sticky

हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बहुकोशी जीवों में उनकी केवल बाहरी त्वचा की कोशिकाएँ और रंध्र ही आस-पास के वातावरण से सीधे संबंधित होते हैं। उनकी सभी कोशिकाएँ तथा भीतरी अंग सीधे अपने आस-पास के वातावरण से संबंधित नहीं रह सकते। वे ऑक्सीजन की अपनी आवश्यकता पूरी करने के लिए विसरण पर आश्रित नहीं रह सकते। श्वसन, गैसों के आदान प्रदान तथा अन्य कार्यों के लिए विसरण बहुकोशी जीवों को आवश्यकता के लिए बहुत कम और धीमा है। यदि हमारे शरीर में बिसरण के द्वारा ऑक्सीजन गति करती तो हमारे फुफ्फुस से ऑक्सीजन के एक अणु को पैर के अंगूठे तक पहुँचने में लगभग 3 वर्ष का समय लगता। हम स्वयं ही सोच सकते हैं कि उस अवस्था में क्या हमारा जीवन संभव होता? हमारे शरीर में विद्यमान रक्त में हीमोग्लोबिन ही तेजी से हमें ऑक्सीजन प्रदान करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions