Doubtnut Promotions Sticky

गोल आकर के बीज (प्रभावी लक्षण )का झुर्रीदार बीज (अप्रभावी लक्षण)के साथ संकरण करवाया गया। (a )प्रथम संतति के बीजो का आकार क्या होगा ?
(b )द्रितीय संतति में स्वपरागण द्वारा प्राप्त कितने प्रतिशत बीज गोलाकार होंगे ?चित्र सहित व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

मेंडल ने मटर के पौधे के विभिन्न विकल्पी लक्षणों का अध्ययन किया था। उन्होंने उन के बाहरी लक्षणों की ओर विशेष ध्यान दिया था। गोल/झुर्रीदार ,लम्बे/बौने पोधे ,सफ़ेद/बैंगनी फूल आदि विभिन्न विकल्पी लक्षणों वाले पौधो का चयन कर उनसे पोधे उगाये थे। उन्होंने लम्बे तथा बोने पोधे का संकरण करा कर प्राप्त संतति पीढ़ी में लम्बे एवं बौने पोधो की गणना की।
प्रथम संतति अथवा F1 में कोई भी पोधा बीच की ऊँचाई का नहीं था। सभी पौधे लम्बे थे। इसका अर्थ था की पहली पीढ़ी में दो लक्षणों में से केवल एक पैतृक लक्षण ही दिखाई देता है। उन दोनों का मिश्रित प्रभाव दिखाई नहीं देता। मेंडल ने अपने प्रयासों में दोनों प्रकार के पैतृक पोधो एवं F1 पीढ़ी के पौधों को स्वपरागण द्वारा उगाया। पैतृक लम्बे पौधे से प्राप्त सभी संतति भी लम्बे पोधे की थी। पर F1 पीढ़ी के लम्बे पोधो की दूसरी पीढ़ी अर्थात F2 पीढ़ी के सभी पौधे लम्बे नहीं थे । उसमे से एक चौथाई संतति बौने पौधे थे। इससे संकेत मिला कि फ१पोधे द्वारा लम्बाई एवं बौनेपन दोनों के विकल्पी लक्षणों कि वंशानुगति हुई। केवल लम्बाई वाला विकल्प अपने आपको व्यक्त कर पाया। इसलिए किसी भी लक्षण के दो विकल्प लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न होने वाले जीवों में किसी भी लक्षणों के दो विकल्प कि वंशानुगति होती है।
ocr_image
.TT. एवं .Tt. दोनों ही लंबे पौधे हैं, लेकिन .tt. बौने पौधे हैं। .T. एक अकेला विकल्प ही पौधे को लंबा बनाने के लिए पर्याप्त है, जबकि बौनेपन के लिए .t. के दोनों विकल्प .t. ही होने चाहिएं। .T. जैसे विकल्प .प्रभावी. लक्षण कहलाते हैं जबकि जो लक्षण (Trait) .t. की तरह व्यवहार करते हैं, .अप्रभावी. कहलाते हैं।
यदि गोल बीज वाले लंबे पौधों का झुरींदार बीजों वाले बौने पौधों से संकरण कराया जाए तो F1 पीढ़ी के सभी पौधे लंबे एवं गोल बीज वाले होंगे। इसलिए लंबाई तथा गोल बीज .प्रभावी. लक्षण हैं। परंतु जब F1 संतति के स्वपरागण से F2 पीढ़ी की संतति प्राप्त होती है। पहले प्रयोग के आधार पर F2 संतति के कुछ पौधे गोल बीज वाले लंबे पौधे होंगे तथा कुछ झुरींदार बीज वाले बौने पौधे। परंतु F2 की संतति के कुछ पौधे नए संयोजन प्रदर्शित करेंगे। उनमें से कुछ पौधे लंबे पर झुरींदार तथा कुछ पौधे बौने पर गोल बीज वाले होंगे। इसलिए लंबे/बौने लक्षण तथा गोल/झुरींदार लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions