Doubtnut Promotions Sticky

जीवो के स्थानीय नाम क्यों पर्याप्त नहीं है ? वैज्ञानिक नामों के क्या लाभ है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवों को पहचानने के लिए स्थानीय नाम पर्याप्त नहीं हैं क्योंकि स्थानीय नाम भिन्न-भिन्न भाषाओं में भिन्नभिन्न होते हैं। उदाहरण के लिए-एक कुत्ते को हिंदी में कुत्ता, तामिल में .नाई. तथा बंगला में .कुकुर. कहते हैं। इसी प्रकार अन्य जीवों के लिए भी भिन्न-भिन्न भाषाओं में भिन्न-भिन्न नाम प्रयोग किए जाते हैं। इसलिए जीवों को संसार में सभी स्थानों पर जानने के लिए स्थानीय नाम पर्याप्त नहीं है।
सारे संसार में जंतुओं को जानने तथा पहचानने के लिए वैज्ञानिक नाम देना अति आवश्यक है। पौधों तथा जंतुओं को नाम देना नामकरण कहलाता है। जीवों को वैज्ञानिक नाम देने की पद्धति कोरोलस लिनियस ने दी। इस द्विपद नाम पद्धति कहते हैं। इस पद्धति के अनुसार सारे संसार में किसी भी जीव का नाम एक ही रहेगा। इस प्रकार स्थानिक नामों द्वारा पैदा हुई समस्या समाप्त हो गई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions