Doubtnut Promotions Sticky

विस्थापन क्या है ? यह एक सदिश राशि है या अदिश ? विस्थापन की मानक इकाई क्या है ? दुरी और विस्थापन की बीच अंतर स्पष्ट करे।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वस्तु की प्रारंभिक स्थिति से अंतिम स्थिति तक खींचा गया सदिश वस्तु का विस्थापन कहलाता है। इस तरह विस्थापन प्रारंभिक और अंतिम बिंदुओं के बीच न्यूनतम दुरी है, जिसके साथ संबध दिशा भी सम्मिलित रहती है, यह एक सदिश राशि है। इसकी मानक इकाई मीटर (m) है।
माना कोई कण बिंदु A से बिंदु D मार्ग ABCD तय करके पहुँचता है। यहाँ कण द्वारा तय की गई कुल दुरी मार्ग ABCD की लंबाई के बराबर है। कण द्वारा AD दिशा में चली गई दुरी AD विस्थापन कहलाती है तथा इसे सदिश AD द्वारा व्यक्त करते है।
ocr_image
अंतर-दुरी अदिश राशि है जबकि विस्थापन सदिश राशि है। दुरी पथ पर निर्भर करती है जबकि विस्थापन केवल प्रारंभिक और अंतिम स्थितियों पर निर्भर करता है।
यदि कण A से D की ओर दिशा AD में चल कर पहुँचता है तो मार्ग A. D. प्रारंभिक स्थिति A से अंतिम स्थिति D तक पहुंचने का सबसे छोटा मार्ग है। कण द्वारा A. D. दिशा में चली गई दुरी A. D. विस्थापन कहलाती है तथा इसे सदिश A. D. द्वारा व्यक्त करते है।
दुरी अदिश राशि है जबकि विस्थापन सदिश राशि है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions