Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में लिंग-निर्धारण कैसे होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मानव का लिंग निर्धारण XY प्रकार का होता है। कुल 23 जोड़े क्रोमोसोम में से 22 जोड़े नर और मादा में बिल्कुल एक जैसे होते हैं। इन्हें अलिंग क्रोमोसोम कहते हैं। मादा में X क्रोमोसोम का एक जोड़ा भी होता है और नर में x के अतिरिक्त एक क्रोमोसोम Y होता है जो नर लक्षण का निर्धारक होता है। नर में शुक्रजनन के समय दो प्रकार के युग्मक बनते हैं। कुल उत्पन्न शुक्राणु संख्या का 50 प्रतिशत X युक्त होता है और शेष 50 प्रतिशत Y युक्त होता है। इनके साथ अलिंग क्रोमोसोम तो होते ही हैं। मादा में केवल एक ही प्रकार के अण्डाणु बनते हैं जिनमें x क्रोमोसोम होता है। अण्डाणु के x या Y धारी क्रोमोसोमों से निषेचित होने की प्रायिकता बराबर-बराबर रहती है। यदि अण्डाणु का निषेचन X धारी शुक्राणु से हो गया तो युग्मनज (जाइगोट) मादा (XX) में परिवर्धित हो जाता है। इसके विपरीत Y क्रोमोसोम धारी शुक्राणु से निषेचन होने पर नर संतति जन्म लेती है। स्पष्ट है कि शुक्राणु की आनुवांशिक संरचना ही शिशु के लिंग का निर्धारण करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions