Doubtnut Promotions Sticky

ब्रिटेन में आए सामाजिक बदलवालों से पाठिकाओं की संख्या में इजाफा हुआ। व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) 18 वीं सदी के उपन्यासों का सबसे रोमांचक पहलू यह था कि इन्हें महिलाओं ने भी पढ़ना - लिखना शुरू कर दिया था इस सदी में मध्य वर्ग अधिक समृद्ध बन गया था। महिलाओं को उपन्यास पढ़ने और लिखने के लिए अधिक समय मिलने लगा था। इन उपन्यासों ने महिलाओं के संसार उनकी भावनाओं , पहचान , अनुभवों तथा समस्याओं के विषय में खोज करनी शुरू कर दी थी।
(ii) कई उपन्यास घरेलू जीवन में संबंद्ध थे ऐसा कथ्य जिसके विषय में नारियों को आधिकारिक तौर पर कुछ कहने की सामर्थ्य थी। इन्होंने अपने अनुभवों से सीखा , घरेलू जीवन के विषय में लिखा और पाठकों में अपनी पहचान बनाई।
(iii) जेन ऑस्टिन के उपन्यासों में 19वीं सदी के प्रांरभिक ब्रिटेन के ग्रामीण कुलीन समाज में की झलक मिलती है। इनसे ऐसे समाज के विषय में सोचने को प्रेरणा मिलती है जहां महिलाओं को धनी या संपत्ति वाले दूल्हे खोजकर .अच्छी. शादियां करने के लिए उत्साहित किया जाता था। उनके उपन्यास प्राइड एंड प्रिज्यूडिस का प्रथम वाक्य है , यह एक सार्वभौम सत्य है की कोई अकेला आदमी यदि संपन्न है तो उसे एक पत्नी की चाहत अवश्य होगी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions