Doubtnut Promotions Sticky

उन्नीसवीं सदी में भारत में गरीब जनता पर मुदण संस्कृति का क्या प्रभाव पड़ा? चार प्रभावों की चर्चा कीजिए। (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

गरीब जनता पर मुद्रण संस्कृति के निम्नलिखित प्रभाव हुए-
(1) मुद्रण क्रांति के परिणामस्वरूप कम लागत पर अधिक पुस्तकों का प्रकाश हुआ जिसके कारण गरीब जनता को भी इन किताबों को खरीदन का अवसर प्राप्त हुआ।
(2) किताबों में प्राचीन धर्मग्रंथों की आलोचना करते हुए नये और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना पर बल दिया गया। इससे जन्म आधारित विशेषाधिकार तथा जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करने का वातावरण बना तथा इस दिशा में ठोस कदम उठाये गये।
(3) किताबों के माध्यम से मजदूर वर्ग में नशाखोरी, साक्षरता, राष्ट्रवाद के संदेश को प्रसारित किया गया। किताबों में बताया गया कि मजदूरों की दयनीय परिस्थिति का मुख्य कारण उनका असंगठित होना है।
(4) 19वीं सदी में मुद्रण निर्धन लोगों तक पहुँचा। प्रकाशकों ने छोटी और सस्ती पुस्तकें छापनी शुरू कर दी। इन पुस्तकों को चौराहों पर बेचा जाता था। ईसाई मिशनरियों तथा संपन्न लोगों द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय भी खोले गए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions