Doubtnut Promotions Sticky

मारिआन और जर्मेनिया कौन थे? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया, उसका क्या महत्तव था?

Text Solution
Verified by Experts

मारीऑन और जर्मेनिया दो नारियों के चित्र है। उन्हें राष्रोंत के रूप में चित्रित किया गया है।
फ्रांसीसी कलाकारों ने फ्रांसीसी क्रांति के दौरान स्वतंत्रता, न्याया और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी रूपकों का प्रयोग किया। फ्रांसीसी कलाकारों ने नारी रूपकों का आविष्कार 19वीं सदी में किया था। नारी रूपक को मारीआन कहा गया जो ईसाई धर्म का प्रचलित नाम था। इसी तरह जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई चाक्षुष अभिव्यक्‍ति में जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है।
महत्व्ं- जिस तरह से मारीआन और जर्मेनिया को चित्रित किया गया उसका काफी महत्तव है। मारीआन की प्रतिमा को स्वतंत्रता, एकता और इंसाफ का प्रतीक माना गया है। इसलिए मारीआन की प्रतिमाएं फ्रांस के सार्वजनिक चौकों पर लगाई गई, ताकि जनता को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे। मारीआन की छवि सिक्कों और डाक टिकटों पर अंकित की गई।
जर्मेनिया का चित्र स्वतंत्रता, शक्‍ति, बहादुी, मुकाबले की तैयारी, शांति की चाह और एक नए युग के सूत्रपात का प्रतीक है। जर्मेनिया के चित्र के माध्यम से जर्मनी की जनता को उपरोक्त संदेश मिलते रहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions