Doubtnut Promotions Sticky

सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब है? गांधीजी ने असहयोग आंदोलन के वापस लेने का फैसला क्यों लिया? वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

सत्याग्रह जन आन्दोलन का एक नया तरीका था। सत्याग्रह के विचार में सत्य की शक्‍ति पर आग्रह और सत्य की खोज पर बल दिया जाता था। इसका अर्थ था कि अगर अपका उद्देश्य सच्चा है यदि आपका संघर्ष अनयाय के खिलाफ है तो उत्पीड़क से मुकाबला करने के किसी शारीरिक बल की आवश्यकता नहीं है। प्रतिशोध की भावना या आक्रामकता का सहारा लिए बिना सत्याग्राही केवल अहिंसा के सहारे अने संघर्ष में सफल हो सकता है। गांधी जी के अनुसार अहिंसा सत्याग्रह का केंद्रीय तत्व है।
असहयोग आंदोलन का प्रांरभ शहरी शिक्षित एवं मध्यम वर्ग की हिस्सेदारी से हुअ जहां इसका स्वरूप नियंत्रित एवं अहिंसक था। जैसे जैसे यह आंदोलन देश के भीतरी अथवा ग्रामीण इलाकों में फेला इसका स्वरूप अनियंत्रित एवं हिंसक होता गया। स्वराज के प्रति अति उत्साह ने शांतिपूर्ण असहयोग को हिंसक टकराव में बदल दिया। चौरी-चौरा में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। आंदोलन को हिंसा का मार्ग पकड़ते देख गांधी जी ने से वापस लेने का फैसला किया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions