Doubtnut Promotions Sticky

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विनिमय में तीन तरह की गतियां क्या क्या है? तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से संबंधित एक एक उदाहरण दें और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

(i)व्यापार प्रवाह- व्यापार प्रवाह का अर्थ वस्तुओं का व्यापार है। औद्योगीकरण से पूर्व भारत कपास के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक था। ब्रिटिश निर्माताओं ने औद्योगीकरण के साथ साथ अपना विस्तार शुरू कर दिया और उद्योगपतियों ने सरकार को आयत पर नियंत्रण लगाकर देश के स्थानीसय उद्योगों की सुरक्षा करने पर बल दिया। ब्रिटेन में कपड़े के आयात पर सीमीशुल्क लगा दिया गया। फलतः देश में भारतीय बारीक सूत का आयात कम हो गया।
(ii) श्रम-प्रवाह-इसमें रोजगार की खोज में लोगों का प्रवास शामिल है। 19 वीं सदी में लाखों भारतीय श्रमिक बागानों, खानों, सड़कों तथा लेर निर्माण की परियोजनाओं में काम करने के लिए विश्व के विभिन्न भागों में गए। भारत में गिरमिटिया श्रमिकों को अनुबंध पर काम करने के लिए ले जाया जाता था जिसकी शर्त थी कि पांच वर्ष तक काम करने के बाद बागान मालिक उन्हें वापस भारत आने देंगें
भारीतीय गिरमिटिया अप्रवासियों के मुख्य लक्ष्य कैरिबियाई द्वीप समूह (विशेषतः त्रिनिदाद, गुयाना और सुरीनाम) मॉरिशस और फिजी थे। तमिल अप्रवासी अपने घर के पास श्रीलंका व मलय चले जाते थे। गिमिटिया मजदूरों को असम के चाय बगानों के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता था।
(iii) पूंजी प्रवाह इसमें पूंजी की गतिशीलता शामिल है जिसे अल्प या दीर्घ अवधि के लिए सुदूर क्षेत्रों में निवेश किया जाता है। शिकापूरी श्रॉक और नेट्टूकोर्टटई –चेटि्टयार उन कई बैंकरों और व्यापारियों में से थे जो मध्य एवं दक्षिण पूर्व एशिया में निर्यातोन्मुखी खेती के लिए ऋण देते थे। इसके लिए वे या तो जेब से पैसा लगाते थे। या यूरोपीय बैंकों से ऋण लते थे।
अफ्रीका में यूरोपीय उपनिवेशकारों के पीछे-पीछे भारतीय व्यापारी और महाजन भी जा पहूंचे। वहां हैदराबादी सिंधी जैसे कुछ ऋणदाता थे जो यूरोपीय उपनिवेशों से भी आगे जा निकले।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions