Doubtnut Promotions Sticky

प्रोद्योगिक और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपयोग कैसे हुआ?

Text Solution
Verified by Experts

इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रोद्योगिक तथा आर्थिक विकास ने संसाधनों की मांग में अत्यधिक तेजी ला दी है। यह बात आगे दिए गए विवरण से स्पष्ट हो जाएगी:
1. प्रोद्योगिक विकास- मानव ने आज हर क्षेत्र में नई नई तकनीकें खोज निकाली है। इनके फलस्वरूप उत्पादन की गति बढ़ गई है। आज उपभोग की प्रत्येक वस्तु का उत्पादन व्यापर स्पर पर होने लगा है। जनसंख्या में वृद्धि के साथ साथ् वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त उपभोग की प्रकृति भी बदल गई है। आज प्रत्येक उपभोक्ता पहली वस्तु को त्याग करके उसके स्थान पर उच्च कोटि की वस्तु का उपयोग चाहता हैं इन सबके लिए अधिक से अधिक कच्चे माल की आवश्यकता पड़ती है। अतः कच्चे माल की प्राप्‍ति के लिए हमारे संसाधनों पर बोझ बढ़ गया है।
2. आर्थिक विकास- आज संसार में आर्थिक विकास की होड़ लगी हुई है। विकासशील राष्ट्र अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे है। इसके लिए वे अपने उद्योगों का विस्तार कर रहे हैं तथा परिवहन को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका सीधा संबंध संसाधानों के उपभोग से ही है। दूसरी ओर विकसित राष्ट्र अपने आर्थिक विकास से प्राप्त धन दौलत में और अधिक वृद्धि करना चाहते हैं । यह वृद्धि संसाधनों के उपभोग से ही संभव है। उदाहरण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका संसार के औसत से पांच गुणा अधिक पेट्रोलियिम का उपयोग करता है। अन्य विकसित देश भी पीछे नहीं है।
सच तो यह है कि प्रोद्योगिक तथा आर्थिक विकास अधिक से अधिक संसाधनों के उपभोग की जननी है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions