Doubtnut Promotions Sticky

सविनय अवज्ञा आंदोलन में विभिन्न वर्गों और समूहों के भारतीयों ने क्यों भाग लिया? स्पष्ट करें।

Text Solution
Verified by Experts

(i) मध्यवर्ग- मध्यवर्ग को आशा थी कि युद्ध के दौरान जो मुसीबतें जैसे महँगाई, जबरन भर्ती, अधिक कर, खाद्य पदार्थों की कमी-आई थी वह समाप्त हो जाएगी, परन्तु ऐसा नहीं हुआ। अतः वे संघर्ष के द्वारा सरकार पर दबाव डालकर इन समस्याओं का हल चाहते थे। मध्यवर्ग के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्कूल-कॉलेजों का बहिष्कार किया। शिक्षकों द्वारा त्याग-पत्र दिए गए वकीलों ने वकालत छोड़ दी। विदेशी कपड़े और वस्तुओं का बहिष्कार किया गया। व्यापारियों ने विदेशी व्यापार में पूँजी लगानी बंद कर दी।
मध्यवर्ग के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्कूल-कॉलेजों का बहिष्कार किया। शिक्षकों द्वारा त्याग-पत्र दिए गए। वकीलों ने वकालत छोड़ दी। विदेशी कपड़े और वस्तुओं का बहिष्कार किया गया। व्यापारियों ने विदेशी व्यापार में पूँजी लगानी बंद कर दी।
मध्यवर्ग का आंदोलन में सम्मिलित होना देश प्रेम से प्रेरित था और वह युद्ध के दौरान आई कठिनाइयों का समाधान चाहते थे। परन्तु असहयोग आंदोलन को अचानक स्थगित करने तक उनकी आशाएँ पूरी नहीं हुई। स्कूल-कॉलेज आदि के स्थान पर वैकिल्पक संस्थाओं की स्थापना की प्रक्रिया भी धीमी थी। अतः बाद में विद्यार्थी सरकार संस्थानों और वकील अदालतों में जाने लगे।
(ii) किसान- (अ) देश के विभिन्न भाग में चल रहे किसानों और आदिवासियों के आंदोलन इस आंदोलन के अंग बन गए। किसानों को आशा थी कि उनका लगान कम होगा, बेगार का अंत होगा तथा तालुकदारों और जमींदारी के अत्याचार समाप्त होंगे।
(ब) किसानों ने जमींदारों का बहिष्कार करने के लिए नाई-धोबी बंद का फैसला किया। अवध किसान सभा का गठन किया गया। 1921 में किसानों ने तालुकदारों और व्यापारियों के मकानों पर हमले किये। बाजारों में लूटपाट की गई और अनाज के गोदामों पर अधिकार किया गया।
(स) आदिवासी किसानों ने आंध्र प्रदेश की गूडेम पहाड़ियों में 1920 के दशक के प्रारंभ में उग्र गुरिल्ला आंदोलन चलाया क्योंकि सरकार ने बड़े-बड़े जंगलों में लोगों के दाखिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उनके नेता राजू का कथन था कि वह गाँधीजी के असहयोग आंदोलन से प्रेरित था, परन्तु उनका दावा था कि भारत अहिंसा के बल पर नहीं बल्कि केवल बल प्रयोग के द्वारा ही आजाद हो सकता है।
(iii) बागानों के मजदूर- बागानों के मजदूरों को आशा थी कि वह स्वतंत्र रूप से अपने गाँवों को आ जा सकते हैं क्योंकि 1859 के इंग्लैंड इमिग्रेशन एक्ट के अंतर्गत बागानों के मजदूरों को बिना अनुमति बागान से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।
बागानों के मजदूरों के बगान छोड़कर अपने घरों को जाने का प्रयत्न किया परन्तु रेलवे और स्टीमरों की हड़ताल के कारण वह पहुँच नहीं सके। पुलिस द्वारा पकड़ कर उनकी निमर्म पिटाई की गई। इस तरह उसकी आशाएँ पूरी नहीं हुई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions