Doubtnut Promotions Sticky

1740 के बाद गरीब लोग भी उपन्यास पढ़ने लगे। व्याख्या करें।

Text Solution
Verified by Experts

(i) 1740 में पुस्तकालयों की स्थापना के बाद लोगों के लिए पुस्तकें सुलभ हो गई।
(ii) तकनीकी सुधार से छपाई की लागत में कमी आ गई और बाजारीकरण के नए तरीकों ने पुस्तकों की बिक्री बढ़ा दी।
(iii) फ्रांस में प्रकाशकों को लगा कि उपन्यासों को घंटे के हिसाब से किराए पर चलाने से अधिक लाभ होता है। उपन्यास बृहद स्तर पर उत्पादित और बेची जाने वाली सर्वप्रथम वस्तुओं में से एक था।
(iv) उपन्यासों में रची जा रही दुनिया विश्वसनीय दिलचस्प और सच लगती थी।
(v) इन्हें अकेले भी पढ़ा जा सकता था और मित्रों-संबंधियों के साथ मिल-बैठकर बोलकर भी चर्चित किया जा सकता था।
(vi) ग्राम्य क्षेत्रों में प्रायः इकट्ठे होकर बड़े ध्यान से किसी एक को उपन्यास पढ़ते और दसरों को सुनने देखा जा सकता था तथा वे पात्र के जीवन के साथ गहरी पहचान बना लेते थे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions