Doubtnut Promotions Sticky

संघीय शासन व्यवस्थाएं आमतौर पर कितने तरीकों से गठित होती हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

भारत की शासन व्यवस्था संघीय है। संविधान में भारत को राज्यों का एक संघ घोषित किया गया है। संघीय व्यवस्था के अन्तर्गत शासन के दो स्तर हैं- केन्द्र तथा राज्य। हाल ही में इस व्यवस्था के अन्तर्गत तीसरा स्तर- पंचायती राज तथा नगरपालिका को जोड़ा गया है।
भारत में संघीय व्यवस्था के अन्तर्गत शासन के विभिन्न स्तरों पर विधायी अधिकारों का विकेन्द्रीकरण किया गया है। केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारों के बीच विधायी अधिकारों का विभाजन निम्नांकित तीन सूचियों के अंतर्गत किया गया है-
(क) संघ सूची- इस सूची में राष्ट्रीय महत्व के विषय आते हैं जिन पर कानून बनाने का अधिकार सिर्फ केन्द्र सरकार को है। इनमें प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग आदि शामिल हैं।
(ख) राज्य सूची- इस सूची में वैसे विषयों को शामिल किया गया है जिनके लिए राज्य सरकार उत्तरदायी है। इन विषयों पर कानून बनाने . का अधिकार सिर्फ राज्य सरकार को प्राप्त है।
(ग) समवर्ती सूची- इसके अन्तर्गत शिक्षा, वन, श्रम, पारिवारिक कानून आदि को शामिल किया गया है। इन विषयों पर कानून बनाने का अधिकार केन्द्र एवं राज्य सरकार दोनों को प्राप्त है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions