Doubtnut Promotions Sticky

पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा ?

Text Solution
Verified by Experts

पहले विश्वयुद्ध के समय भारत का औद्योगिक क्यों बढ़ा इसके अनेक कारण दिए जाते है जिनमे से प्रमुख निम्नांकित है -
(क ) प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेन ऐसे उलझ गया की उसका ध्यान अपने बचाओ में लग गया। वः भारत में अपने माल का निर्यात न कर स्का जिसके कारण भरत में अपने माल का निर्यात न कर सका जिसके कारण भरत के उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हो गया।
ख ) इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की विभिन्न चींजे बनाने की बजाय सैनिक सामग्री बनाने में लग गई इसलिए भारतीय उद्योगों को रातोरात एक विशाल देशी बाजार मिल गया।
(ग ) एक विशाल देशी बाजार मिलने के अतिरिक्त भारतीय उद्योगों को जब सरकार सामग्री बनाने में लग गई इसलिए भारतीय उद्योगों को जब सरकार द्वार अभी अनेक चींजे जैसे - फौज के लिए वर्दियो , बूट आदि बनाने , टेंट आदि बनाने , घोड़ो के लिए अनेक प्रकार का समान बनाने आदि के उदार मिल गए तो उनमे नै जान आ गई। जैसे - जैसे युद्ध आगे बढ़ता गया भारतीय उश्योग भी प्रगति करते गया।
(घ ) पुराने कारखाने के साथ - साथ बहुत सारे नए कारखाने खुल गए जिससे उद्योगपतियों को ही नहीं , वरन मजदूरों और कारीगरों को भी चाँदी हो गई , उनके वेतन बढ़ गई जिससे उनकी काया पलट गई।
प्रथम युद्ध में ब्रिटिश सरकार को फंसा देखकर भारतीय नेताओ ने स्वदेशी पर अधिक बल देना शुरू कर दिया तो भारतीय उद्योगों के लिए सोने पर सुहागा वाली बात हो गई ।
इस प्रकार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में प्रथम विश्वयुद्ध भारतीय उद्योगों के लिए वरदान सिद्ध हुआ।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions