Doubtnut Promotions Sticky

उन्नीसवीं सदी में धनी लन्दनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरूरत का समर्थन क्यों किया? व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

19वीं सदी में धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरूरत का समर्थन किया जिसके मुख्य कारण निम्नांकित थे
(क) लंदन में कामगारों को काम मिल जाता था इसलिए वे आस-पास के इलाकों से उधर खिंचे आए, परन्तु क्योंकि फैक्ट्रियों के मालिक उनके लिए कोई रहने के मकान आदि नहीं बनवाते थे, इसलिए उन्हें छोटे-छोटे तंग कमरों में किराए पर रहना पड़ता था। परन्तु ऐसे टेनमेंट्स में पशुओं समान रहना पड़ता था। इसलिए बहुत से कामगार जल्दी ही मृत्यु का शिकार हो जाते थे। जहाँ आम लोग 55 साल तक जीते थे वहाँ वे 29 वर्ष से ऊर नहीं जीते थे।
(ख) ऐसी झोपड़पट्टियाँ केवल मजदूरों के स्वास्थ्य के लिए ही हानिकारक नहीं थी वरन् अगर वहाँ कोई महामारी फैल जाती तो लंदन के दूसरे निवासी भी उसकी लपेटे में आ सकते थे। इसलिए धनी लंदनवासियों ने मजदूरों के लिए मकान बनाना ही अच्छा समझा।
(ग) इन झोपड़ियों में आग लगने का भी खतरा था जो दूसरे लंदनवासियों के लिए भयानक सिद्ध हो सकता था। विवश होकर धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने का समर्थन करना शुरू कर दिया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions