Doubtnut Promotions Sticky

तकनीकी और समाज में आए उन बदलावों के बारे में बताइए, जिनके चलते अठारहवीं सदी के यूरोप में उपन्यास पढ़नेवालों की संख्या में वृद्धि हुई।

Text Solution
Verified by Experts

प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार एवं उसमें आये सुधार के कारण उपन्यासों का छपना आसान हो गया। यातायात के साधनों का विकास भी उपन्यासों को नगरों से गाँवों की ओर पहुँचाया। लाखों की संख्या में एक ही उपन्यास के छपने से उसका मूल्य कम हो गया था। अत: गरीब लोग भी आसानी से खरीद सकते थे। शहरों की भाँति में उपन्यास पढ़ना एक फैशन हो गया था। लोग रोचक उपन्यासों को सजा कर रखने एवं समय-समय पर पढ़ने के लिए शीशा युक्त आलमीरा बनबाने लगे थे जो प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया था। शहरों एवं गांवों में पुस्तकालयों की स्थापना की गई थी। इसमें दुर्लभ पुस्तकें रखी जाती थीं। लोग छुट्टी के समय या काम से छुट्टी मिलने पर पुस्तकालयों में समय बीताते थे। प्राय:उपन्यास ग्रामीण, दलित और शोषित जनता पर आधारित थे। काल्पनिक पात्र को लेकर गाँवों का रोचक वर्णन किया जाता था। कुछ उपन्यास सेठ-महाजनों द्वारा शोषण पर आधारित तो कुछ उपन्यास, उद्योगपतियों और मजदूरों की समस्याओं पर आधारित थे। उपन्यासों में किया गया वर्णन सच जैसा लगता था। अत: उपन्यास पढ़ने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions