Doubtnut Promotions Sticky

वियतनाम के केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे। व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(क) वियतनाम में शिक्षा काफी महंगी थी अत: केवल धनी वर्ग ही शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम था। इसके साथ ही शिक्षा का माध्यम फ्रांसिसी भाषा थी जो सामान्य लोगों के लिए जटिल थी।
(ख) भारी संख्या में वियतनामी छात्रों की परीक्षाओं में फेल कर दिया जाता था, ताकि वे फ्रांसीसियों के लिए सुरक्षित अच्छी नौकरियों के लिए योग्यता प्राप्त नहीं कर सकें।
(ग) फ्रांसिसी वियतनाम में आधुनिक शिक्षा का अधिक विकास नहीं करना चाहते थे। उन्हें डर था कि शिक्षित वर्ग औपनिवेशिक शासन का विरोध कर सकता है। इन कारणों से वियतनाम के एक-तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सफलतापूर्वक प्राप्त कर पाते थे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions