Doubtnut Promotions Sticky

ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर हमले किए। व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(क) स्पिनिंग जेनी मशीन ने ऊन की कताई की प्रक्रिया बहुत तेज कर दी। स्पिनिंग जेनी मशीन एक समय में अनेक मजदूरों का कार्य लेती थी। इसके कारण मजदूरों की माँग घट गई।
(ख) बेरोजगारी की आशंका से मजदूर वर्ग खासकर महिलाओं में नई प्रौद्योगिकी के प्रति आशंका व्याप्त थी।
(ग) जब ऊन उद्योग में इस मशीन का इस्तेमाल किया गया तो अनेक औरतें, जो हाथ से ऊन की कताई करती थीं को काम से हटना पड़ा। इसी कारण महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर हमले किए। स्पिनिंग जेनी मशीन का, महिलाओं द्वारा विरोध काफी लम्बे समय तक चलता रहा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions