Doubtnut Promotions Sticky

अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी क्यों फैलने लगी? कारण बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

1750 तक लंदन की आबादी 675,000 तक पहुंच चुकी थी। 1810 से 1880 के काल में इसकी आबादी चार गुणा बढ़ गई जो 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई। लंदन की आबादी के इतनी तेजी से बढ़ने के अनेक कारण थे 1. पहले लंदन अनेक सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र था। इस सम्बन्ध में इतिहासकार गैरेथ स्टेडमेन जोनेन्स के शब्दों में "उन्नीसवीं शताब्दी का लंदन क्लकों और दुकानदारों, छोटे पेशेवरों और निपुण कारीगरों कुशल व शारीरिक श्रम करने वालों की बढ़ती आबादी, सिपाहियों, नौकरों, दिहाड़ी मजदूरों, फेरीवालों और भिखारियों का शहर था।" पाँच तरह के उद्योगों ने विशेष रूप से लंदन में विशेष प्रगति कर रखी थी, इसलिए प्रवासी आबादी इसकी ओर चुंबक की तरह खिंची चली आती थी। ये उद्योग थे-(i) वस्त्र और जूता उद्योग, (ii) लकड़ी व फर्नीचर उद्योग, (iii) धातु एवं इंजीरियरिंग उद्योग, (iv) छपाई और स्टेशनरी उद्योग तथा (v) शल्य चिकित्सा उपकरण वघड़ी उद्योग। 3. लंदन की गोदी (Dockyards) भी अनेक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाती थी। 4. प्रथम विश्वयुद्ध (1914-1918) के दौरान वहाँ मोटरकारों और बिजली के उपकरणों का भी उत्पादन एक बड़ी मात्रा में होने लगा था। युद्ध से सम्बन्धित सामग्री भी दिन-रात तैयार होने लगी थी। अधिक कारखाने, अधिक नौकरियों के परिणामस्वरूप अधिक काम करने वाले लोग और परिणामस्वरूप घनी आबादी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions