Doubtnut Promotions Sticky

पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आन्दोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया? व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

युद्ध-व्यय की पूर्ति के लिए ब्रिटेन ने अपने उपनिवेशों पर अतिरिक्त कर भार आरोपित किए, जिसके परिणामस्वरूप उपनिवेशों में विकट आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति उत्पन्न हुई। सरकार की आर्थिक नीतियों से वस्तुओं की कीमतें अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई। . भारी संख्या में भारतीय सैनिकों को युद्ध में झोंक दिया गया। गाँवों में सिपाहियों को जबरन भर्ती किया गया। देश के कई भागों में फसलें नष्ट हो गई थी जिसके परिणामस्वरूप खद्यान्नों की कमी हो गई तथा कई क्षेत्रों में अकाल पड़ गए। इसी बीच फ्लू जैसी महामारी फैल गई जिससे भारी संख्या में लोग मारे गए। उपर्युक्त परिस्थितियों के प्रति सरकार का रूप न सिर्फ उदासीन बल्कि असहयोगात्मक रहा जिसके परिणामस्वरूप लोगों में सरकार के प्रति असंतोष और विद्रोह का भाव पनपा तथा लोग राष्ट्रवादी आंदोलन के लिए मजबूर हुए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions