Doubtnut Promotions Sticky

औपनिवेशिक भारत में उपन्यास किस तरह उपनिवेशकारों और राष्ट्रवादियों, दोनों के लिए लाभदायक था?

Text Solution
Verified by Experts

अंग्रेजों ने उपन्यासों में उपलब्ध देशी जीवन एवं रीति-रिवाज, पूजा-पाठ उनके विश्वास और आचार आदि से जुड़ी जानकारियाँ एकत्रित की। ये अंग्रेजों के लिए जानना बहुत आवश्यक था क्योंकि वे अपनी औपनिवेशिक प्रजा पर शासन करना चाहते थे। भारतीयों ने उपन्यासों का इस्तेमाल समाज में जो उनकी नजर में बुराइयाँ थीं, उनकी आलोचना करने और उनके इलाज सुझाने के लिए किया। भूत के साथ रिश्ता तय किया गया उन्होंने अपने पाठकों में राष्ट्रीय. गौरव की भावना का संचार किया। उपन्यासों के प्रकाशन के कारण पहली बार भाषाई विविधताएँ (स्थानीय, क्षेत्रीय) छपाई की दुनिया में दाखिल हुई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions