Doubtnut Promotions Sticky

दबाव-समूहों और राजनीतिक दलों के आपसी संबंधों का स्वरूप कैसे होता है? वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

दबाव समूहों और राजनीतिक दलों के आपसी संबंध निम्नलिखित रूपों में हो सकता है
(i) कई मामलों में दबावसमूह राजनैतिक दलों द्वारा बनाए ही जाते हैं। ये समूह इन राजनैतिक दलों की सभाओं के रूप में कार्य काम करते हुए इनके लिए आवश्यक जन समर्थन जुटाने का कार्य करते हैं। उदाहरण के लिए भारत के अधिकतर मजदुर संघटन और छात्र संगठन
(ii) कभी-कभी आंदोलन ही राजनीतिक दल का रूप अख्तियार कर लेते हैं उदाहरण के लिए असम आंदोलन "जो असम के छात्रों द्वारा विदेशी लोगों के विरुद्ध चलाया गया था ने ही बाद में असम गणपरिषद्" का रूप धारण कर लिया।
(iii) कई स्थितियों में दबाव समूह तथा राजनीतिक दलों में प्रत्यक्ष संबंध न होकर विरोधी संबंध होता है। परंतु इस अवस्था में भी इनके मध्य संवाद कायम रहता है और इनके बीच सुलह की बातचीत चलती रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions