Doubtnut Promotions Sticky

जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए। ( उत्तर 60 - 80 शब्दों में दें।)

Text Solution
Verified by Experts

(क) जर्मन संघ के उदारवादी मध्य वर्ग 1848 में फ्रैंकफर्ट संसद में मिले। इनका उद्देश्य था, जर्मनी को एक राष्ट्र बनाना। लेकिन उनकी योजना असफल हो गई।
(ख) इस योजना को राजशाही और फौज की ताकत ने मिलकर दबा दिया।
(ग) प्रशा के प्रमुख मंत्री ऑटो वॉन बिस्मार्क ने जर्मन संघ के एकीकरण के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया।
(घ) सात वर्ष के दौरान ऑस्ट्रिया , डेनमार्क और फ्रांस से तीन युद्दों में प्रशा की जीत हुई और एकीकरण की प्रकिया पूरी हुई।
(ड़) जनवरी 1871 में वर्साय में हुए एक समारोह में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions