Doubtnut Promotions Sticky

औसत आगम, सीमांत आगम और कुल आगम को परिभाषित करें। औसत आगम और सीमांत आगम में संबंध का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

औसत संप्राप्ति (Average Revenue): औसत संप्राप्ति से अभिप्राय है उत्पादक को प्रति इकाई उत्पादन बेच कर प्राप्त होने वाली मौद्रिक प्राप्ति।
AR=TRQ
सीमांत संप्राप्ति (Marginal Revenue)-सीमांत संप्राप्ति से अभिप्राय है किसी वस्तु की एक इकाई अधिक बेचने से कुल संप्राप्ति में होने वाला परिवर्तन
MR=ΔTRΔQ=TR..nTRn1
कुल संप्राप्ति (TR)-के संप्राप्ति से अभिप्राय है किसी वस्तु की सभी इकाइयों के बेचने से प्राप्त कुल आगम।
कुल संप्राप्ति (TR) तथा सीमांत संप्राप्ति (MR) के बीच संबंध (Relationship between TR & MR):-MR अतिरिक्त संप्राप्ति है जो उत्पादन की एक अतिरिक्त इकाई को बेचने से प्राप्त होता है। उत्पादन की सभी इकाइयों के MR के जोड़ से TR प्राप्त हो जाता है। अतएव TR = MR सीमांत आगम और औसत आगम के बीच संबंध -
ocr_image
(i)यदि AR समान/स्थिर हो तब
AR=MR
(ii) यदि AR घट रहा है तब AR> MR
(iii)MR ऋणात्मक हो सकता है परंतु AR नहीं। क्योंकि औसत आय या संप्राप्ति (AR) वस्तु की प्रति इकाई कीमत को व्यक्त करती है जो कभी भी ऋणात्मक नहीं हो सकती।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions