Doubtnut Promotions Sticky

राष्ट्रीय आय लेखांकन के महत्त्व का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

राष्ट्रीय आय लेखांकन के महत्व -
1. राष्ट्रीय आय का अनुमान-राष्ट्रीय आय लेखांकन द्वारा राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाना सुविधाजनक हो जाता है। इसके द्वारा अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्तर तथा लोगों की आय का स्तर प्रकट होता है।
2. अर्थव्यवस्था का ढांचा-चक्रीय प्रवाह मॉडल द्वारा, राष्ट्रीय आय लेखांकन अर्थव्यवस्था के ढांचे का ज्ञान उपलब्ध कराता है। हमें इस बात की जानकारी प्राप्त होती है कि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्र किस प्रकार परस्पर निर्भर हैं।
3. उत्पादन के साधनों में आय का वितरण-राष्ट्रीय आय लेखांकन द्वारा हमें राष्ट्रीय आय का उत्पादन के विभिन्न साधनों में लगाने, मजदूरी, ब्याज और लाभ के रूप में वितरण का ज्ञान होता है। इससे अर्थव्यवस्था में उत्पादन के उत्पादन के साधनों के सापेक्षिक महत्व का ज्ञान प्राप्त होता है।
4. अंतक्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय तुलना-राष्ट्रीय आय के अनुमानों द्वारा देश वे विभिन्न क्षेत्रों तथा संसार के विभिन्न देशों की तुलना करना सरल हो जाता है।
5. अंतर-समय अवधियों से तुलना-अंतर समय अवधियों से अभिप्राय है विभिन्न समय में की गई तुलनाएं राष्ट्रीय आय व नियमित अनुमान विभिन्न समय में अर्थव्यवस्था के कार्यकरण को समझने में सहायक होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions