Doubtnut Promotions Sticky

व्यक्तिगत पूर्ति एवं बाजार पूर्ति में अंतर बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

व्यक्तिगत पूर्ति (Individual Supply)-व्यक्ति विशेष किसी विशेष कम्पनी, किसी विशेष उत्पादक द्वारा जब व्यक्तिगत तौर पर वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की जाती है तो इसे व्यक्तिगत पूर्ति कहा जाता है। व्यक्तिगत पूर्ति मांग के अनुसार व्यक्तिगत तौर पर आपूर्ति करने की नीति अपनाई जाती है, तभी व्यक्तिगत व्यापारी, व्यक्तिगत कंपनी या व्यक्तिगत संस्था को उचित लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही अधिक आपूर्ति नहीं की जाती है जिससे कि आपूर्ति करने में हानि हो
दूसरी ओर बाजार पूर्ति (Market Supply)-वैसी आपूर्ति है जिसके अंतर्गत बाजार में होने वाली वस्तुओं और सेवाओं की मांग के अनुसार उत्पादक या. कंपनी अपनी वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ति बाजार में करते हैं। इस पूर्ति का मुख्य उद्देश्य व्यापार करना है और लाभ कमाना है। बाजार पूर्ति के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकता की वस्तुएँ और सेवाएँ प्राप्त होती हैं जिससे खरीद-बिक्री का सिलसिला चलता है और आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions