Doubtnut Promotions Sticky

माँग की लोच की परिभाषा दें। माँग की लोच को कैसे मापा जा सकता है?

Text Solution
Verified by Experts

वस्तु की मांग में प्रतिशत परिवर्तन तथा वस्तु की कीमत में प्रतिशत परिवर्तन का अनुपात ही मांग की लोच कहलाता है। वस्तु पर किया गया व्यय वस्तु की क्रय की गई मात्रा तथा प्रति इकाई कीमत के गुणनफल के बराबर होती है। वस्तु की मांग व कीमत में विपरीत संबंध होता है।
वस्तु की कीमत में परिवर्तन से वस्तु पर होने वाला व्यय बढ़ेगा या घटेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि कीमत परिवर्तन की वस्तु की मांग पर प्रतिक्रिया कितनी है। यदि मांग में प्रतिशत कमी, कीमत में प्रतिशत वृद्धि से ज्यादा होती है तो वस्तु पर होने वाला व्यय बढ़ जायेगा। यदि मांग में प्रतिशत कमी, कीमत में प्रतिशत वृद्धि के समान होती है तो वस्तु पर होने वाला व्यय समान रहेगा।
इसी प्रकार कीमत में कमी होने पर, माँग में वृद्धि के कारण वस्तु पर व्यय में परिवर्तन को समझाया जा सकता है।
यदि वस्तु की मांग में प्रतिशत परिवर्तन कीमत में प्रतिशत परिवर्तन से ज्यादा होता है, तो वस्तु की माँग लोचदार तथा यदि मांग में प्रतिशत परिवर्तन कीमत में प्रतिशत परिवर्तन से कम होता है तो वस्तु की मांग बेलोचदार होती है।
यदि वस्तु पर होने वाला व्यय वस्तु की कीमत में परिवर्तन की समान दिशा में होता है तो माँग बेलोचदार तथा इसके विपरीत यदि वस्तु पर होने वाले परिवर्तन की दिशा, कीमत परिवर्तन की दिशा के विपरीत होती है तो माँग की लोच अधिक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions