Doubtnut Promotions Sticky

कुल उत्पाद तथा सीमान्त उत्पाद वनों की सहायता से घटते बढ़ते अनुपात के नियम की व्याख्या करें।

Text Solution
Verified by Experts

परिवर्तनशील साधन की एक अतिरिक्त इकाई के प्रयोग से कुल उत्पाद में आया परिवर्तन सीमान्त उत्पाद है, जबकि दूसरे साधन स्थिर रहते हैं।
किसी फर्म द्वारा एक समय में स्थिर तथा परिवर्तनशील साधनों के प्रयोग द्वारा उत्पादित वस्तु की मात्रा को कुल उत्पाद कहते हैं।
कुल उत्पादन तथा सीमान्त उत्पाद वक्रों की सहायता से घटते-बढ़ते (परिवर्ती) अनुपात के नियम की व्याख्या-परिवर्ती अनुपात का नियम बताता है कि स्थिर कारक के साथ जैसे-जैसे परिवर्ती कारक की अधिक-से-अधिक इकाइयों का प्रयोग किया जाता है तो एक ऐसी स्थिति अवश्य आ जाती है जब परिवर्ती कारक का अतिरिक्त योगदान अर्थात् परिवर्ती कारक का सीमान्त उत्पाद कम होने लगता है।
जब कुल उत्पाद तेजी से बढ़ता है, सीमान्त उत्पाद भी बढ़ता है।
(ii) जब कुल उत्पाद अधिकतम होता है, तब सीमान्त उत्पाद शून्य हो जाता
(iii) जब कुल उत्पाद घटता है तब सीमान्त उत्पाद ऋणात्मक हो जाता है।
(iv) जब कुल उत्पाद घटती दर से बढ़ता है तब सीमान्त उत्पाद कम हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions