Doubtnut Promotions Sticky

माँग को प्रभावित करने वाले किन्ही चार कारकों को बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

माँग को प्रभावित करने वाले चार कारक-0 वस्तु की कीमत-वस्तु की बाजार माँग, वस्तु की अपनी कीमत से बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। किसी वस्तु की कीमत जितनी ऊँची होती है उसकी बाजार माँग उतनी कम होती है। इसके विपरीत वस्तु की कीमत जितनी कम होती है उसकी बाजार माँग उतनी ज्यादा होती है।
(i) उपभोक्ताओं की संख्या-बाजार में किसी वस्तु के जितने अधिक क्रेता जितने कम उपभोक्ता होते हैं उसकी बाजार माँग उतनी कम होती है।
(ii) आय का वितरण-वस्तु की बाजार मांग पर आय वितरण का भी प्रभाव पड़ता है। आय का वितरण जितना अधिक समान होगा बाजार माँग उतनी ज्यादा होगी। इसके विपरीत आय के वितरण में जितनी अधिक असमानता होगी बाजार माँग उतनी कम होगी।
(iv) जलवायु एवं मौसम-यदि जलवायु एवं मौसम किसी वस्तु के उपभोग के लिए अनुकूल होते हैं तो उस वस्तु की बाजार माँग ज्यादा होती है। जलवायु एवं मौसम प्रतिकूल होने पर वस्तु को बाजार माँग घट जाती है।
(v) राष्ट्रीय आय का स्तर-अर्थव्यवस्था में यदि राष्ट्रीय आय का स्तर ऊँचा होता है तो वस्तु की आजार माँग अधिक होती है। इसके विपरीत राष्ट्रीय आय के निम्न स्तर पर बाजार माँग कम होती है।

Doubtnut Promotions Banner
|