Doubtnut Promotions Sticky

विनियम वर क्या है? इसका निर्धारण कैसे होता है?

Text Solution
Verified by Experts

विनियम दर-यह वह दर है जिस पर एक देश की एक मुदा इकाई का दुसरे देश की मुद्रा में विनिमय किया जाता है। दूसरे शब्दों में, विदेशी विनिमय दर यह बताती है कि किसी देश की मुद्रा की एक इकाई के बदले दूसरे देश की मुद्रा को कितनी इकाइयाँ मिल सकती हैं।
क्राउथर के अनुसार, "विनिमय दर एक देश की इकाई मुद्रा के बदले में दूसरे देश की मुद्रा को मिलने वाली इकाइयों की माप है।" अब प्रश्न उठता है कि विनिमय दर का निर्धारण कैसे होता है? विनिमय दर के निर्धारण के लिए अर्थशास्त्रियों ने कई सिद्धान्त दिए हैं।
जिस प्रकार से वस्तु की कीमत बाजार में मांग एवं पूर्ति की शक्तियों द्वारा निर्धारित होती है, उसी प्रकार विनिमय दर भी विदेशी विनिमय बाजार में मांग एवं पूर्ति के द्वारा ही निर्धारित होती है। दूसरे शब्दों में, एक विदेशी विनिमय बाजार में विदेशी विनिमय को संतुलन दर विदेशी विनिमय की माँग और पूर्ति के बीच समानता द्वारा निर्धारित होती है।
(i) विदेशी विनिमय की मांग, (ii) विदेशी विनिमय की पूर्ति। -

|