Doubtnut Promotions Sticky

आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के मुख्य कारण क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के निम्नलिखित कारण हैं-
(i)- मानवीय आवश्यकताएँ असीमित हैं-मानवीय आवश्यकतायें असीमित हैं। एक आवश्यकता के संतुष्ट हो जाने पर नई आवश्यकताएँ उत्पन्न होती रहती हैं। आवश्यकताओं की तीव्रता में भी अंतर होता है।
(ii) सीमित साधन-आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के साधन सीमित होते हैं। साधनों की स्वल्पता एक सापेक्षिक बात है। किसी विशेष आवश्यकता को संतुष्ट करने के लिए साधनों की बहुलता हो सकती है, परंतु सभी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए साधन स्वल्प होते हैं।
(iii) साधनों का वैकल्पिक प्रयोग-सीमित साधनों के अनेक प्रयोग संभव होते हैं, जैसे-विजली का प्रयोग रोशनी के लिए किया जाए अथवा कर्जा के साधन के रूप में किया जाए।
(iv) चुनाव की समस्या-मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित और साधन सीमित हैं, इसलिए चुनाव की समस्या उत्पन्न होती है कि क्या, कैसे और किसके लिए उत्पादन किया जाए। चुनाव की समस्या ही आर्थिक समस्या है।

|