Doubtnut Promotions Sticky

सीमान्त उपयोगिता ह्रास नियम की व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

यह नियम अर्थशास्त्र का एक महत्त्वपूर्ण तथा आधारभूत नियम है जिसकी वैज्ञानिक ढंग से व्याख्या गोसन ने की थी। बाद में मार्शल ने इस नियम का विकास किया। यह नियम इस मान्यता पर आधारित है कि जैसे-जैसे कोई व्यक्ति एक वस्तु की अधिकाधिक इकाइयों का प्रयोग करता जाता है वैसे-वैसे उस वस्तु की आवश्यकता की तीव्रता कम होती है और इस कारण उस वस्तु से प्राप्त सीमान्त उपयोगिता भी गिरती जाती है। मार्शल ने इस नियम की परिभाषा इन शब्दों में की है-"किसी मनुष्य की वस्तु की मात्रा में वृद्धि होने से जो अधिक लाभ प्राप्त होता है, वह प्रत्येक वृद्धि के साथ घटता जाता है।"
संक्षेप में, जब एक व्यक्ति अपनी किसी आवश्यकता की सन्तुष्टि किसी एक वस्तु की इकाइयों के निरन्तर उपभोग से करता है तो हर अगली इकाई से मिलने वाली उपयोगिता अर्थात् सीमान्त उपयोगिता गिरती चली जाती है। अर्थशास्त्र में इस आर्थिक प्रवृत्ति अथवा नियम को सीमान्त उपयोगिता हास नियम कहते हैं।
चैपमैन के शब्दों में, "जितनी ही कोई वस्तु हमारे पास अधिक मात्रा में होती है, हम उसकी अतिरिक्त वृद्धि उतनी ही कम चाहते हैं।"
इस नियम को अधिक उचित रूप में समझने के लिए नीचे दी गई तालिका तथा चित्र से भली-भांति समझा जा सकता है।
ocr_image
तालिका एवं चित्र से स्पष्ट है कि सीमान्त उपयोगिता घट रही है, सातवीं व इकाई पर शून्य है तथा उसके बाद ऋणात्मक हो जाती है।
मान्यताएं-.सीगान्त उपयोगिता द्वारा नियम. निम्न मान्यताओं पर आधारित
(i) स्थिर अभिरुचियाँ-उपभोक्ता की अभिरुचियों में कोई परिवर्तन नहीं . होना चाहिए। एक वस्तु की अधिकाधिक इकाइयों का प्रयोग होने पर उपभोक्ता " की आदत, फैशन, रुचि आदि समान रहने चाहिए।
(ii) स्थिर आय-उपभोक्ता की आय में कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए। उपभोक्ता की केवल मौद्रिक आय ही स्थिर नहीं होनी चाहिए बल्कि उसके पास अन्य वस्तुओं की मात्रा भी समान रहनी चाहिए। यदि उभोक्ता की आय या अन्य वस्तुओं की मात्रा में परिवर्तन हो जाता है तो उपभोक्ता की अभिरुचियाँ समान नहीं रहती।
(iii) वस्तु का निरन्तर उपभोग-यह नियम तभी लागू होता है जबकि उपभोग का समय निरन्तर हो। इसका अर्थ यह है कि जब एक बार उपभोग प्रारम्भ हो जाए तो यह रुकना नहीं चाहिए। यदि कोंफो का एक प्याला सुबह तथा दूसरा शाम को पिया जाए तो यह नियम लागू नहीं होता।
(iv) मूल्यों में परिवर्तन नहीं-जब एक उपभोक्ता एक वस्तु की अधिकाधिक इकाइयों का प्रयोग करता है तो उस वस्तु की कीमत तथा साथ ही अन्य वस्तुओं की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए। यह मान्यता बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यदि उपभोग की जाने वाली वस्तु का मूल्य बढ़ जाता है तो उपभोक्ता इस वस्तु से अधिक उपयोगिता प्राप्त करने लगता है क्योंकि वह अन्य वस्तुओं की तुलना में सस्ती हो जाती है।
(v) वस्तु की सभी इकाइयाँ गुण एवं आकार में एक समान होनी चाहिए-यह नियम लागू नहीं होगा जब व्यक्ति अपनी प्यास को बझाने के लिए एक चम्मच में पानी पौएगा। ऐसी स्थिति में, सीमान्त उपयोगिता में घटने की अपेक्षा बढ़ने की प्रवृत्ति पाई जाएगी।

|