Doubtnut Promotions Sticky

सीमान आगम एवं सीमान्त लागत विधि द्वारा उत्पादक का संतुलन समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

कुल आगम (TR), एक फर्म द्वारा किसी वस्तु की विशेष मात्रा को बेचने से जो राशि प्राप्त होती है उसे कुल आगम (TR) कहते हैं।
सीमांत आगम (MR): एक अतिरिक्त इकाई को बेचने से कुल आगम में होने वाली वृद्धि को सीमान्त आगम (MR) कहते हैं।MR=TRnTRn1
(i) कुल आगम (TR) एवं सीमांत आगम (MR) में संबंध नीचे दी गई तालिका एवं चित्र में TR एवं MR के संबंध को दर्शाया गया है-
ocr_image
1. जब MR धनात्मक (शून्य से ऊपर) होता है तब TR बढ़ता है।
2.जब MR शून्य पर होता है तो TR अधिकतम होता है।
3. जब MR ऋणात्मक (शून्य से कम) होता है तो TR कम होता जाता है। यहाँ हम देखते हैं MR पाँचवी इकाई तक धनात्मक (शून्य से ऊपर) है। यहाँ तक TR बढ़ रहा है। छठी इकाई पर चूँकि MR = 0 है।
यहाँ TR अधिकतम (और अपरिवर्तित) है। छठी इकाई के बाद क्योंकि MR ऋणात्मक अर्थात् शून्य से कम है इसलिए TR कम होता जा रहा है।
(ii) औसत आगम (AR) एवं सीमांत आगम (MR) में संबंध-आगम से तात्पर्य है प्रति इकाई की बिक्री से आगम।
औसत आगम (AR) = (TR) (Q)
ऊपर दी गई तालिका एवं चित्र से AR एवं MR में संबंध निम्नलिखित है
1. जब औसत आगम AR एवं सीमांत आगम (MR) दोनों घट रहे हों तब MR,AR की तुलना में अधिक तेजी से घटता है अर्थात् जब AR वक्र एवं MR वक्र दोनों ही नीचे की ओर हालू बक्र हैं तब सीमांत आगम (MR) वक्र, औसत आगम (AR) वक्र से नीचे रहता है।
2 सीमान्त आगम (MR) ऋणात्मक अर्थात् शून्य से नीचे हो सकता है लेकिन, औसत आगम (AR) सदा धनात्मक अर्थात् शून्य से अधिक होता है।

|