Doubtnut Promotions Sticky

आवर्त सारणी के ऑक्सीजन परिवार के तत्वों के असामान्य व्यवहार को कारण सहित समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सीजन का ऑक्सीजन परिवार के तत्वों से व्यवहार अलग होने का कारण उसका छोटा आकार, अधिक विद्युत-ऋणात्मकता तथा d-कक्षकों की अनुपस्थिति है। अत: आक्सीजन इस वर्ग के अन्य तत्वों के गुणों से भिन्नता व्यक्त करती है। ये भिन्नताएँ निम्न प्रकार हैं-
1. भौतिक अवस्था-ऑक्सीजन गैस है जबकि अन्य तत्व ठोस हैं।
2. परमाणुकता-ऑक्सीजन द्वि-परमाणुक है जबकि इस वर्ग के अन्य सदस्यों की परमाणुकता 8 होती है, जैसे-सल्फर S 8 .
3. संयोजकता-ऑक्सीजन दो संयोजकता व्यक्त करती है जबकि अन्य तत्व 2, 4 व 6 संयोजकताएँ व्यक्त करते हैं।
4. हाइड्रोजन आबन्ध–यह हाइड्रोजन आबन्ध बनाने की क्षमता रखती है, जबकि अन्य तत्व ऐसा नहीं करते हैं।
5. अनुचुम्बकीय गुण- O 2 अणु अनुचुम्बकीय गुण व्यक्त करती है जबकि अन्य ऐसा व्यवहार व्यक्त नहीं करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions