Doubtnut Promotions Sticky

Xe के यौगिकों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बार्टलेट ने सन् 1962 में प्रस्तावित किया कि ऑक्सीजन अणु की आयनन एन्थैल्पी Xe की आयनन एन्थैल्पी के समान होती है। उन्होंने पाया कि O2 अणु से एक इलेक्ट्रॉन हटाया जाना सम्भव है, फलस्वरूप एक नारंगी-पीले रंग का आयनिक ठोस प्राप्त होता है। इसका सूत्र O+2[P+F6] दिया गया, परन्तु वास्तव में यहाँ एक से अधिक उत्पादों का निर्माण होता है। अत: डाइऑक्सीजनील (dioxygenyl) धनायन (O+2) का आकार Xe+ आयन के समान होना चाहिए। अत: संगत यौगिकों की जालक ऊर्जा भी लगभग समान होती है। इन समानताओं के आधार पर बार्टलेट के द्वारा Xe व P+ F6 को मिश्रित करके लाल ठोस प्राप्त किया जिसका सूत्र Xe+[PtF6] दिया। इसके पश्चात् Xe के अनेकों यौगिक बनाने का प्रयास किया गया जिससे जीनॉन के फ्लुओराइड, ऑक्सी-फ्लुओराइड एवं ऑक्साइड बनाए गये। Xe के प्रमुख यौगिक XeF2,XeF4,XeF6,XeO3,XeOF2,XeOF4,XeO2F2,Na4XeO6,XeO3F2 आदि। XeF2,XeF4XeF6 सफेद क्रिस्टलीय ठोस हैं। इनमें XeF2 की संरचना रेखीय, XeF4 की समतलीय और XeF6 की विकृत अष्टफलकीय है। XeO2F2 की संरचना सी-सॉ (Sea-Saw), XeOF6 की वर्ग-पिरैमिडी, XeO3 की पिरैमिडी और XeO4 की चतुष्फलकीय है। ये ,सभी सहसंयोजी यौगिक हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions