Doubtnut Promotions Sticky

अंतरा - हेलोजन योगिक क्या है , उदहारण देकर समझाइए । AB3 प्रकार के क्लोरीन तथा फ्लुओरइन के अंतरा - हेलोजन योगिक के ज्यामिति की विवेचना कीजिए ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अन्तरा-हैलोजन यौगिक-जब दो भिन्न-भिन्न हैलोजन मिलकर द्विअंगी सहसंयोजक यौगिक बनाते हैं, तो उन्हें अन्तरा-हैलोजन यौगिक कहते हैं। तीन हैलोजनों से मिलकर बने यौगिकों को पॉलिहैलाइड कहते हैं किन्तु उन्हें अन्तरा-हैलोजन यौगिकों में सम्मिलित नहीं किया जाता है। अन्तरा-हैलोजन यौगिकों को ABn सामान्य सूत्र द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है, जहाँ A = बड़े आकार का कम ऋण विद्युती हैलोजेन, B = छोटे आकार का अधिक ऋण विद्युती हैलोजन तथा n= 1, 3, 5 व 7 होता है। यहाँ n केन्द्रीय हैलोजन परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ हैं, जो क्रमशः +1,+3,+5 व +7 हो सकती हैं। इन यौगिकों में B हैलोजन की ऑक्सीकरण अवस्था के आधार पर अन्तरा-हैलोजन यौगिकों को चार श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है -
(i) AB (ii) AB3 (iii) AB5 (iv) AB7
विभिन्न प्रकार के अन्तरा-हैलोजन यौगिकों का निर्माणं हैलोजन A व B के आकार पर निर्भर करता है। यदि A हैलोजन परमाणु का आकार बढ़ता है तो वह अधिक संख्या के B हैलोजन परमाणुओं को अपने चारों और समायोजित कर सकता है, जिससे A हैलोजन की समन्वय संख्या बढ़ जाती है। B हैलोजन परमाणु का आकार घटने पर भी A की समन्वय संख्या बढ़ती है। उदाहरणार्थ-क्लोरीन केन्द्रीय परमाणु के साथ कम फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं, जबकि आयोडीन के साथ अधिक फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं। कई बार केन्द्रीय हैलोजन परमाणु A की समन्वय संख्या इस बात पर भी निर्भर करती है कि यौगिक बनाने के लिए दोनों हैलोजनों की कितनी-कितनी। मात्रा लेकर अभिक्रिया करायी गई। उदाहरणार्थ-परमाण्वीय आकार के आधार पर CIF+3 यौगिक बन सकता है किन्तु यदि प्रति क्लोरीन परमाणु तीन फ्लुओरीन परमाणु उपलब्ध न हों तो CIF ही बनेगा।
AB3 प्रकार के अन्तरा-हैलोजन यौगिकों की ज्यामिति
AB3 प्रकार के अन्तराहैलोजन यौगिकों में केन्द्रीय हैलोजन परमाणु प्रथम उत्तेजित अवस्था में होता है तथा उसमें sp3d -संकरण माना जाता है। इसके पाँच संकरित sp3d -कक्षक त्रिभुजीय द्विपिरैमिड के कोनों की दिशा में तथा शेष तीन अर्द्धपूरित कक्षक B हैलोजन परमाणु से संयोग करके T-आकार के AB3 यौगिकों का निर्माण करते हैं। पूर्ण भरे हुए संकरित कक्षकों के कारण अक्षीय आबन्ध एक-दूसरे के विपरीत दिशा में (180 कोण) न होकर थोड़ा मुड़ जाता है।
ocr_image
निम्नांकित चित्र (a) में CIF3 तथा चित्र (b) में BrF3 की संरचना दी गई है। ठोस अवस्था में IC3 समतलीय I2Cl6 के रूप में पाया जाता है, जिसमें दो ICI2 समूह दो क्लोराइडों द्वारा बँधे होते हैं, इसे चित्र (c ) में दर्शाया गया है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions