शुक्रजनन क्या है? संक्षेप में शुक्रजनन की प्रक्रिया का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

शुक्रजनन (Spermatogenesis)-वृषण में शुक्राणुओं का निर्माण शुक्रजनन द्वारा होता है। यह प्रक्रिया लैंगिक हॉमोन्स द्वारा प्रभावित होती है। शुक्रजनन प्रक्रिया को दो चरणों में बाँटा जा सकता है-
(I) जनन कोशिकाओं से स्पर्मेटिड (spermatid) का निर्माण।
(II) स्पर्मेटिड का शुक्राणु में कायान्तरण।
(I) जनन कोशिकाओं से स्पर्मेटिड (spermatid) का निर्माण इसको निम्न तीन प्रक्रियाओं में बाँटा जा सकता है-
(क) गुणन प्रावस्था (Multiplication phase)-शुक्रजनक नलिकाओं की जनन एपिथीलियम की कोशिकाओं में समसूत्री विभाजन द्वारा शुक्राणुजन कोशिका (spermatogonia) का निर्माण होता है। ये कोशिकाएँ द्विगुणित होती हैं।
(ख) वृद्धि प्रावस्था (Growth phase)-शुक्राणुजन कोशिकाओं में पोषक पदार्थों के संचित होने से कोशिकाओं के आकार में वृद्धि होती है। इन कोशिकाओं को प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट्स कहते हैं। यह भी द्विगुणित होती है।
ocr_image
(ग) परिपक्वन प्रावस्था (Maturation phase)-प्राथमिक स्पमेंटोसाइट्स से अर्द्धसूत्री प्रथम विभाजन के फलस्वरूप द्वितीयक स्पर्मेटोसाइट्स (secondary spermatocytes) या द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ बनती हैं। ये अगुणित होती हैं। द्वितीयक स्पमेंटोसाइट्स द्वितीय अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप अगुणित शुक्राणु पूर्व कोशिका या स्पर्मेटिड्स (spermatids) बनाती हैं। इस प्रकार एक प्राथमिक स्पमेंटोसाइट से चार स्पमेंटिड्स बनते हैं। (II) स्पर्मेटिड का शुक्राणु में कायान्तरण
स्पमेंटिड के शुक्राणु में कायान्तरण के लिए शुक्राणुजनन (spermiogenesis) शब्द का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में स्पर्मेटिड से चल (motile) शुक्राणु बनते हैं। चल शुक्राणु सटोली कोशिकाओं में अन्त:स्थापित हो जाते हैं। शुक्राणुओं का सोंली कोशिकाओं से शुक्रजनन नलिका की गुहा में मुक्त होना स्पर्मिएशन (spermiation) कहलाता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions