Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में 'ABO' रक्त समूह क्या दर्शाता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रुधिर वर्गों की वंशागति
मानव में रुधिर वर्गों की वंशागति मेण्डल के नियमों के अनुसार होती हैं। रुधिर वर्ग की वंशागति बहु एलील (multiple allele) का उदाहरण है। इस प्रकार की वंशागति दो या दो से अधिक एलील्स (alleles) पर निर्भर करती है।
रुधिर वर्गों को स्थापित करने वाले प्रतिजन (antigens) तथा उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति के लिए यहाँ तीन एलील्स होते हैं। प्रतिजन .A. के लिए Ia, प्रतिजन .B. के लिए Ib तथा दोनों प्रतिजनों की अनुपस्थिति के लिए Io माने जाते हैं। इस प्रकार एक मनुष्य में इनमें से कोई दो अथवा एक ही प्रकार के दो एलील का एक जोड़ा समजात गुणसूत्रों (homologous chromosomes) के निश्चित स्थल (loci) में स्थित होते हैं। जीन Ia तथा Ib सहप्रभावी (codominant) अर्थात् दोनों की उपस्थिति एक-दूसरे पर कोई प्रभाव नहीं डालती है। Ia तथा Ib जीन क्रमश: Io पर प्रभावी होती है। अत: किसी मनुष्य की रुधिर वर्गों के लिए जीनी रचना निम्नांकित तालिका के अनुसार हो सकती है-
ocr_image
उपर्युक्त के अनुसार तथा मेण्डल के वंशागति सिद्धान्त को ध्यान में रखकर माता-पिता से शिशु में रुधिर वर्ग के अवतरण को ज्ञात किया जा सकता है।
उदाहरण-AB तथा O रुधिर वर्ग वाले माता-पिता की सम्भावित सन्तानों के रुधिर वर्गों को निान रेखाचित्र द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं-
उदाहरण-यदि माता का रक्त समूह A तथा पिता का B है तब इनकी सन्तान के रक्त समूह होंगे.
(i) यदि माता व पिता समयुग्मजी प्रभावी जीन वाले हैं-
A ि B IaIa IbIb
इस स्थिति में सभी सन्तानों का रक्त समूह AB होगा क्योंकि माता व पिता। प्रत्येक सन्तान हेतु Ia या Ib का योगदान देंगे।
(ii) यदि माता पिता विषमयुग्मजी हैं-
A ि B Iai Ibi
ocr_image
25%, AB, 25% B, 25% A तथा 25% 0 रक्त समूह इन उदाहरणों से रक्त समूह की वंशागति को समझा जा सकता है।
रुधिर वर्गों की वंशागति का महत्त्व (Importance of Inheritance of Blood Groups)-रुधिर वर्गों के जीनोटाइप से (मेण्डल के नियमानुसार) सम्भावित माता-पिता या शिशु का पता लगाना एक आवश्यक तथा महत्त्वपूर्ण जानकारी है। इससे अनेक कानूनी अड़चनों को निपटाया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions