Doubtnut Promotions Sticky

किन्हीं दो रोगवाहक कीटों के जीव वैज्ञानिक नाम लिखिए। उनके द्वारा वाहक रोगों के नाम-लक्षण तथा उपचार बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य में मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, मस्तिष्क ज्वर (एन्सिफेलाइटिस) आदि रोगों के वाहक मच्छरों की विभिन्न प्रजातियाँ हैं। इनमें रोगजनक भिन्न-भिन्न प्रकार के हैं। मलेरिया में यह प्रोटोजोआ है, फाइलेरिया में गोलकृमि तथा डेंगू, चिकनगुनिया व मस्तिष्क ज्वर में वाइरस। विस्तृत वर्णन व रोकथाम हेतु लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I के प्रश्न 14 व लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II के प्रश्न 6 व 7 (डेंगू) का उत्तर देखें।
मादा ऐनोफेलीज गैम्बी (female Anopheles gambiae) मच्छर मलेरिया रोग के रोगाणुओं का वाहक कीट है। एडीज या क्यूलेक्स पिपिएन्स (Aedes or Culex pipiens) मच्छर फीलपाँव (Filariasis) रोग के रोगाणुओं का वाहक कीट होता है।
(क) मलेरिया (Malaria)-लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I प्रश्न संख्या 14 देखिए।
(ख) फीलपाँव (फाइलेरिएसिस-Filariasis) यह रोग वूचेरेरिया बैंक्रोफ्टाई (Wuchereria bancrofti) निमेटोड द्वारा होता है। यह कृमि लसीका वाहिनियों में रहता है। वयस्क कृमि सजीव और मृत दोनों ही स्थिति में रोग उत्पन्न करते हैं। जीवित अवस्था में खुजली पैदा करता है और हानिकारक उपापचय पदार्थों का संचय करता है, इसके फलस्वरूप लसीका वाहिनियों की एण्डोथीलियल उपकला कोशिकाएं विभाजित होकर वाहिनियों की गुहा को बन्द कर देती है। इसके फलस्वरूप बुखार आता है और यकृत, प्लीहा, अण्डकोष (scrotum), पैर आदि सूज जाते हैं। इस रोग को फीलपाँव कहते हैं। यह रोग ऐडीस या क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। रोग से बचाव के लिए मच्छरों को नष्ट करना चाहिए। उनके काटने से बचना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions