Doubtnut Promotions Sticky

उन गुणों को बताइए जो व्यष्टियों में तो नहीं पर समष्टियों में होते हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

समष्टि (population) में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो व्यष्टि वह (individual) में नहीं पाए जाते। जैसे व्यष्टि जन्म लेता है, इसकी मृत्यु होती है। के लेकिन समष्टि की जन्मदर (birth rate) और मृत्युदर (death rate) होती है। से जन्म और मृत्युदर को समष्टि के सदस्यों के सम्बन्धे में संख्या में वृद्धि या ह्रास हैं। (increase or decrease) के रूप में प्रकट किया जाता है।
समष्टि की दूसरी विशेषता लिंग अनुपात अर्थात् नर एवं मादा का अनुपात है। के सामान्यतया समष्टि में यह अनुपात 50 : 50 होता है, लेकिन इसमें भिन्नता भी हो सकती है।
समष्टि भिन्न आयु वाले व्यष्टियों से मिलकर बनती है। यदि समष्टि के सदस्यों की आयु वितरण को आलेखित (plot) किया जाए तो इससे बनने वाली संरचना आयु पिरामिड (age pyramid) कहलाती है। पिरामिड का आकार समष्टि की स्थिति को प्रतिबिम्बित करता है (i) क्या यह बढ़ रहा है, (ii) स्थिर है या (iii) घट रहा है।
ocr_image
समष्टि का आकार आवास में उसकी स्थिति को स्पष्ट करता है। यह सजातीय, अन्तर्जातीय प्रतिस्पर्धा, पीड़कनाशी, वातावरणीय कारकों आदि से प्रभावित होता है। इसे तकनीकी भाषा में समष्टि घनत्व (Population density) से स्पष्ट करते हैं।
किसी जाति के लिए समष्टि का आकार समय-समय पर बदलता रहता है। यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जैसे—आहार की उपलब्धता, परभक्षण, दाब, मौसमी परिस्थितियाँ। जन्मदर और आप्रवासन समष्टि घनत्व को बढ़ाते हैं और मृत्युदर तथा उत्प्रवासन इसे घटाते हैं। इन चार कारकों को समष्टि के प्राथमिक सिद्धान्त (primary parameter) कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions