Doubtnut Promotions Sticky

घड़ियाल परियोजना का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

क्रोकोडाइल प्रोजेक्ट (Crocodile Project)-भारत में व्यावसायिक गतिविधियों हेतु अत्यधिक शिकार किए जाने के कारण क्रोकोडाइल संकटग्रस्त (Threatened) प्रजाति थे। इनके पर्यावासों का भी तेजी से क्षरण हो रहा था। घड़ियाल, मगर (क्रोकोडाइल) तथा लवणीय जल के क्रोकोडाइल की स्थिति चिन्ताजनक थी। इन्हीं के संरक्षण हेतु भारत सरकार ने सन् 1975 में क्रोकोडाइल प्रजनन कार्यक्रम प्रारम्भ किया। यह सरकार द्वारा UNDF तथा FAO के सहयोग से चलाया गया। राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य व कटेरबिया घाट वन्य जीव अभयारण्य ने इसमें विशिष्ट सफलता अर्जित की। इसके फलस्वरूप क्रोकोडाइल की तीनों प्रजातियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions