Doubtnut Promotions Sticky

हम सदा कहते हैं कि एक आभासी प्रतिबिम्ब, परदे पर नहीं पकड़ा जा सकता। फिर भी जब हम एक आभासी प्रतिबिम्ब 'देखते हैं, तो हम स्पष्टतया इसे अपनी आँख के 'परदे' (अर्थात रेटिना) पर ला रहे होते हैं। क्या इसमें कोई प्रतिवाद है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हम जानते हैं कि आभासी प्रतिबिम्ब तब बनता है जब परावर्तित (या अपवर्तित) किरणें अपसारी होती हैं। आँख में एक उपयुक्त अभिसारी लेन्स, जैसे कि उत्तल लेन्स, के प्रयोग से ये अपसारी किरणें, एक परदे (अर्थात रेटिना) पर अभिसरित की जा सकती हैं। क्योंकि परदा आभासी प्रतिबिम्ब वाली जगह पर नहीं है, इसलिए कोई प्रतिवाद नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions