Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित के उत्तर दीजिए-
(a) आपको एक धागा और मीटर पैमाना दिया जाता है | आप धागे के व्यास का अनुमान किस प्रकार लगायेंगे ?
(b) एक स्क्रूगेज का चूड़ी अंतराल 1.0 mm है और उसके वृतीय पैमाने पर 200 विभाजन हैं | क्या आप यह सोचते हैं कि वृतीय पैमाने पर विभाजनों की संख्या स्वेच्छा से बढ़ा देने पर स्क्रूगेज की यथार्थता में वृद्धि करना संभव है ?
(c) वर्नियर कैलिपर्स द्वारा पीतल की किसी पतली छड़ का माध्य व्यास मापा जाना है | केवल 5 मापनो के समुच्चय की तुलना में व्यास के 100 मापनों के समुच्चय के द्वारा अधिक विश्वसनीय अनुमान प्राप्त होने की संभावना क्या हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

(a) धागे का व्यास कम होने के कारण इसे सीधे तौर पर मीटर पैमाने द्वारा नहीं मापा जा सकता है | इसके लिए धागे को पेंसिल पर इस प्रकार लपेटते हैं ताकि धागे के चक्कर एक-दूसरे को छूते रहे तथा ठीक प्रकार से कसे हो | अब चक्करो की संख्या गिनकर पैमाने पर उनकी लम्बाई ज्ञात कर लेते हैं |
इस प्रकार धागे का व्यास =
(b) हाँ, स्क्रूगेज का अल्पतमांक = ि
इस प्रकार वृताकार पैमाने पर विभाजनों की संख्या बढ़ाकर स्क्रूगेज का अल्पतमांक बढ़ाया जा सकता है जिससे स्क्रूगेज की शुद्धता बढ़ायी जा सकती है |
(c) प्रेक्षणों की संख्या बढ़ाने पर माध्य त्रुटि (mean error) कम हो जाती है जिससे माध्य मान, शुद्ध मान के अधिक निकट होगा |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions